May 16, 2026
Screenshot_2025-07-24-15-17-12-83

काशीपुर। श्री शनि जयंती के पावन पर्व एवं श्री शनि मंदिर की 13वीं वर्षगांठ के शुभ अवसर पर श्री शीतला माता मंदिर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी नवग्रह हवन पूजन व प्रसाद वितरण का आयोजन शनिवार, 16 मई को किया जाना सुनिश्चित हुआ है। आयोजन के तहत सुबह 10 बजे हवन आरंभ होगा, जबकि दोपहर 12 बजे प्रसाद वितरण किया जाएगा। उक्त जानकारी देते हुए मंदिर के प्रबंधक/पीठाधीश पं. संदीप मिश्रा ने समस्त भक्तजनों से आग्रह किया है कि आयोजन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर प्रसाद ग्रहण करें और शनि देव का आशीर्वाद लें। उन्होंने बताया कि सभी कार्यक्रम श्री शीतला माता मंदिर (माता मंदिर रोड) प्रांगण में संपन्न होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *