May 19, 2026
Screenshot_2026-05-18-20-55-48-71

काशीपुर। ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्यवाही करते हुए काशीपुर कोतवाली पुलिस द्वारा सोमवार देर सायं बाजार क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। अभियान के दौरान हूटर लगे वाहनों, काले शीशे वाली कारों एवं रैश ड्राइविंग करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी एवं सीज की कार्यवाही की गई। साथ ही स्पेक्ट्रम मॉल में छापामार कार्यवाही करते हुए बुद्ध स्पा सेंटर को नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर सीज किया गया। एसएसआई कोतवाली नवीन बुधानी ने कहा कि कानून व्यवस्था एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *