काशीपुर। बाजपुर रोड स्थित सत्येंद्र चंद गुड़िया इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट एंड लॉ कॉलेज के प्रांगण में एससी गुड़िया आईएमटी एवं आईसीए के संयुक्त तत्वाधान में एक जॉब फेयर का भव्य आयोजन किया गया। संस्थान की प्राचार्या डॉ. निमिषा अग्रवाल ने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी दोनों ही संस्थान के संयुक्त प्रयासों से संस्थान और चंद्रावती तिवारी कन्या महाविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए इस जॉब फेयर का आयोजन किया गया है। इस फेयर में विद्यार्थियों के लिए देश की नामी गिरामी कंपनियों द्वारा कई राउंड के साक्षात्कार के पश्चात उनका प्लेसमेंट किया जाएगा। जॉब फेयर में फ्लिपकार्ट, स्विगी, पेटीएम, एक्सिस बैंक, सूर्या रोशनी, बजाज कैपिटल, सत्यम माइक्रो कैपिटल, जस्ट डायल, सिद्धि इन्फोटेक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, कुमार ऑटो व्हील्स, सहित कुल 11 कंपनी के अधिकारियों ने विद्यार्थियों का साक्षात्कार लिया। कंपनी से आए एचआर मैनेजर ने विद्यार्थियों को तीन राउंड के साक्षात्कार से उनके अंदर की योग्यता को बाहर निकाला और उनके इंटरव्यूज लिए। यहाँ बताते चलें कि संस्थान की प्रबंध समिति द्वारा लगातार आईएमटी में जॉब फेयर का आयोजन किया जाता है जिससे विद्यार्थी अपना कोर्स पूरा होने के पश्चात देश की नामी गिरामी कंपनियों में प्लेस हो सकें। डॉ. निमिषा ने बताया कि इस जॉब फेयर में संस्थान के बीबीए, बीसीए, बीकॉम (ऑनर्स), बीबीए एलएलबी एवं एमबीए के लगभग डेढ़ सौ से अधिक विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर ICA की निदेशक सपना अरोरा सहित संस्थान के निदेशक गण, फैकल्टी एवं स्टाफ उपस्थित रहा । इस जॉब फेयर में संस्थान के प्लेसमेंट अधिकारी आनंद सिंह का सहयोग रहा।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
