काशीपुर। आर्यनगर निवासी श्रीमती राजरानी मित्तल (पत्नी स्व. हरप्रसाद मित्तल) का आकस्मिक निधन हो गया। निधन के पश्चात उनके सुपुत्र दीपक मित्तल (सत्यम मेडिकल, आर्य नगर) ने नेत्रदान की सहमति प्रदान कर समाज में अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। अब माता जी की आँखों से दो लोग दुनिया देखेंगे, जिससे उनके प्रिय जन उनकी स्मृति को अमरत्व प्रदान करेंगे ।श्रीमती राजरानी मित्तल के निधन की खबर मिलते ही काशीपुर में शोक की लहर दौड़ गई। तमाम व्यक्तियों ने उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। उधर, वसुधैव कुटुम्बकम काशीपुर के दायित्वधारियों की देखरेख में मुरादाबाद आई बैंक ने कागजी औपचारिकता पूरी कर दान की गई आंखे (कॉर्निया) प्राप्त कीं। संस्था के संस्थापक सदस्य अजय अग्रवाल ने बताया कि नेत्रदान से किसी प्रकार का अंग भंग नही होता। उन्होंने बताया कि मृत्योपरांत परिवारजन दोनों आखों पर रुई के गीले फाये रखकर सिर थोड़ा ऊंचा कर दें एवं पंखा बंद कर दें। जरूरत पड़ने पर एसी चला दें। बताया कि नेत्रदान करवाने को नेत्रदान सहायता (24×7)
98370 80678 या 88990 45015 पर किसी भी समय संपर्क किया जा सकता है। संस्था के संरक्षक योगेश जिंदल, अध्यक्ष विकास जैन, सचिव प्रियांशु बंसल, कोषाध्यक्ष सौरभ अग्रवाल, संस्थापक सदस्य अजय अग्रवाल, आशीष गुप्ता, अनुज सिंघल, अंकुर मित्तल, आशीष पैगिया, सीए सचिन अग्रवाल ने वसुधैव कुटुंबकम् काशीपुर के तत्वाधान में सम्पन्न हुए इस महान कार्य के प्रति नेत्रदानी मित्तल परिवार का आभार व्यक्त किया और परम पिता परमेश्वर से दिवंगत आत्मा की चिर शांति की प्रार्थना की। साथ ही क्षेत्र वासियों से मरणोपरांत नेत्रदान कराने में वसुधैव कुटुंबकम् काशीपुर को सहयोग का आहवान किया।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
