May 20, 2026
IMG-20260520-WA0094

काशीपुर। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर सोसायटी के बैनर तले तीन सूत्रीय मांगों को लेकर दवा व्यापारियों ने मेडिकल स्टोर बंद कर प्रदर्शन किया। वहीं मरीजों की दिक्कतों को देखते हुए छह मेडिकल स्टोरों को खोला गया था। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर सोसायटी के द्वारा अवैध ई-फार्मेसी की वापसी, बड़े कॉरपोरेट्स द्वारा प्रीडेटरी मूल्य निर्धारण और जीएसआर अधिसूचना की वापसी सहित तीन सूत्रीय मांगों को लेकर आज एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी बंद किया गया। इस दौरान काशीपुर नगर इकाई के सचिव योगेश बिश्नोई ने “मानव गरिमा” को बताया कि राष्ट्रव्यापी बंद का आह्वान किया गया है। उन्होंने कहा कि तीन सूत्रीय मांगों में सबसे प्रमुख मांग ई-फार्मेसी को बंद करने की है। ऑनलाइन दवा की बिक्री से केमिस्ट को बहुत हानि हो रही है। ऑनलाइन बिक्री के तहत ज्यादा से ज्यादा कटौती देकर दवा को उपलब्ध करवा रहे हैं। इस दौरान नूतन शंकर नागर, नपेंद्र चौहान, दीपक अग्रवाल, पूरन सिंह गोले, आशीष अग्रवाल, राजेश बाली, संजय ठाकुर, ज्योति मिगलावी, शिवम अग्रवाल, हाजी रईस अहमद आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *