काशीपुर। कोतवाली आईटीआई क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने दो लोगों पर प्रशासन की मौजूदगी में बनाई गई दीवार का हिस्सा तोड़ने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। दुर्गा मंदिर वाली गली, रामनगर रोड निवासी जितेंद्र अरोरा ने कोतवाली आईटीआई में तहरीर देकर बताया कि खड़कपुर देवीपुरा स्थित उसकी कृषि भूमि सरकारी अभिलेखों में दर्ज है। आरोप है कि कुछ लोगों ने पूर्व में उसकी जमीन पर अवैध कब्जे का प्रयास किया था। विरोध करने पर उसके और उसके पिता ओमप्रकाश के साथ अभद्रता कर जान से मारने की धमकी दी गई थी। बकौल पीड़ित, लगातार मानसिक तनाव के चलते उसके पिता की 21 अप्रैल 2026 को आकस्मिक मृत्यु हो गई थी। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई। एसडीएम अभय प्रताप सिंह के निर्देश पर राजस्व विभाग ने भूमि की पैमाइश कर पुरानी नींव और भूमि को सही पाया था। प्रशासन ने मौके से कथित अतिक्रमण भी हटवाया था। जितेंद्र अरोरा ने बताया कि 20 मई को खेत पर पहुंचने पर दीवार का हिस्सा टूटा मिला। वहीं, कोतवाली आईटीआई प्रभारी विक्रम राठौर ने बताया कि मामले की सघनता से जांच की जा रही है।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
