May 21, 2026
IMG-20260521-WA0088

काशीपुर। राज्य निर्माण सक्रिय आन्दोलनकारी समिति की एक बैठक जिला कार्यालय काशीपुर में प्रदेश महामंत्री नीरज ठाकुर की अध्यक्षता में हुई, जिसमें काशीपुर नगर के चिन्हीकरण प्रक्रिया के सम्बन्ध में विचार विमर्श किया गया। बैठक में समिति के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे। संचालन करते हुए जिला महामंत्री विनय विश्नोई ने बताया कि अभी चिन्हीकरण जिला चयन समिति में काशीपुर का प्रतिनिधित्व नहीं हो पा रहा है। समिति ने इस हू सचिवालय देहरादून से वार्ता की और एक प्रार्थना पत्र काशीपुर से प्रतिनिधि को शीघ्र चयन करने व नरपत सिंह राजपूत को नामित करने का आग्रह किया। सचिवालय द्वारा पत्र का संज्ञान देते हुए सचिवालय देहरादून के गृह अनुभाग द्वारा समिति को अवगत कराया गया कि जिलाधिकारी उधमसिंहनगर को काशीपुर से आवेदकों का चिन्हीकरण करने का पत्र देकर अवगत करा दिया गया है। उधर तहसीलदार कार्यालय ने भी राज्य निर्माण सक्रिय आन्दोलनकारी समिति को अवगत कराया है कि काशीपुर से नये प्रतिनिधि व चयन समिति में नामित आन्दोलनकारी जसवीर सिंह के मृतक होने की सूचना उपजिलाधिकारी काशीपुर को रिपोर्ट पत्र देकर अवगत करा दी गई है। समिति के नगर अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी उधमसिंहनगर को एक ज्ञापन भी सौंपा गया है जिसमें नगर के जिन आवेदकों की किसी भी विभाग तहसील स्तर, पुलिस विभाग, अस्पताल द्वारा रिपोर्ट, अखबार में नाम आदि है, उन सभी की रिपोटों को चिन्हीकरण प्रक्रिया में आवेदनों के साथ सम्मलित किया जायेगा। जिला महामंत्री विनय विश्नोई ने बताया कि आगामी 5 जून को समिति नगर में एक सभी राज्य आन्दोलनकारियों का सम्मेलन कराने जा रही है, जिसमें समिति के सभी आवेदक व नगर के सभी राज्य सरकार द्वारा घोषित आन्दोलनकारी प्रतिभाग करेंगे। साथ ही समिति दर्जा राज्य मंत्री आन्दोलनकारी परिषद की उपाध्यक्षा से वार्तालाप कर समय लेकर सम्मेलन में प्रतिभाग करने का आग्रह करेगी। इस सम्मेलन में सभी राज्य आन्दोलनकारी आवेदकों को समिति अपनी ओर से एक सम्मान पत्र प्रदान करेगी। नगर महामंत्री अनुराग सारस्वत ने बताया कि 5 जून को होने वाले सम्मेलन में समिति के सभी साथी शामिल होकर सम्मेलन को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर अपनी आवाज शासन व प्रशासन तक पहुंचायें। बैठक के अंत में समिति ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर शोक व्यक्त किया गया तथा राष्ट्रीय स्तर पर उनकी सेवाओं को याद करते हुए दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा को विन्रम श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।
बैठक में सुशील विक्की, डा. आशाराम, रामभरोसे, रामभरोसे, महेंद्र कुमार, दीपक कुमार, श्रीमति मीनू लता गुप्ता, प्रताप गुप्ता, मंयक गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *