May 23, 2026
Screenshot_2026-05-23-08-11-31-36

काशीपुर। आगामी बकरीद पर्व के मद्देनजर काशीपुर पुलिस द्वारा अल्लीखां क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल द्वारा क्षेत्र में आमजन से शांति, सौहार्द्र एवं आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की गई।

इस दौरान लोगों को खुले में कुर्बानी न करने, निर्धारित स्थानों पर ही धार्मिक गतिविधियां संपन्न करने तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया कि त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। पुलिस प्रशासन ने आमजन से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *