July 18, 2026
IMG-20260522-WA0325

काशीपुर।‌ कृषि विज्ञान केंद्र काशीपुर के अंतर्गत बासमती धान निर्यात विकास प्रतिष्ठान अपीड़ा वाणिज्य मंत्रालय भारत सरकार मोदीपुरम मेरठ के द्वारा कृषकों हेतु ग्राम दोहरी परसा गुरुद्वारे के प्रांगण में एक दिवसीय बैठक के द्वारा प्रशिक्षण का आयोजन किया गया, जिसमें संस्थान से आए वैज्ञानिक डॉ. प्रमोद कुमार तोमर द्वारा बासमती की पैदावार को और बेहतर बनाने एवं निर्यात करने हेतु कृषकों को विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर प्रगतिशील कृषक उत्पादक संगठन सहकारी समिति के अध्यक्ष बलकार सिंह के द्वारा भी कृषकों को बासमती धान की खेती मुख्य रूप से करने को बढ़ावा देने हेतु प्रोत्साहित करते हुए निर्यात को और अधिक बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में लगभग 50 से अधिक कृषकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का मूल उद्देश्य बासमती धान में कीट नाशक का उपयोग कम करने, बासमती धान निर्यात करने हेतु बेहतर उत्पादन करने तथा भारतीय बासमती धान को विदेश तक पहुंचाने हेतु सुझाव दिए गए। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के रमेश कुमार पाल, मनीष बाजपेई और कृषक नरेंद्र सिंह, चंद्रजीत सिंह, प्रीतम सिंह, प्रशांत सिंह, डालचंद, दर्शन सिंह, नरेंद्र सिंह उप्पल, मुख्तार सिंह, रोहित व अजय आदि किसान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *