काशीपुर। एससी-एसटी शिक्षक एसोसिएशन की शुक्रवार को जिला कार्यकारिणी की ऑनलाइन बैठक विभिन्न ब्लॉकों के पदाधिकारियों के साथ संपन्न हुई, जिसमें 19 सूत्रीय मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई। निर्णय लिया गया कि प्रथम चरण में 26 मई को सभी ब्लॉकों की कार्यकारिणी एसडीएम के जरिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजेंगे। दूसरे चरण में 2 जून को प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जबकि तीसरे चरण में 7 जून को जिला मुख्यालय रुद्रपुर में शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद चौथे चरण में प्रदेशव्यापी आंदोलन चलाया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हरिओम सिंह और संचालन जिला मंत्री जयपाल सिंह ने किया। इस दौरान सुभाष चंद्र, जसवंत भारती, हरिओम पारखी, दर्शना, रामकिशोर, जगदीश बिष्ट, सविता, महेश कुमार, सतपाल, चंद्रेश पाल, जयप्रकाश, सोनू सत्यपाल सिंह, महीपाल, देवेन्द्र सिंह, राजू गौतम, रविकुमार, रोहित कुमार, मुकेश कुमार, विपिन कुमार, ललित सिंह जगदीश, विमल, जितेन्द्र गौतम रहे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
