काशीपुर। उदयराज हिंदू इंटर कालेज के प्रेक्षागृह में सामाजिक संस्था “मेरी खुशी वेल्फेयर फाउंडेशन” के तत्वावधान में आयोजित नशामुक्त काशीपुर जागरूकता का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर निगम महापौर दीपक बाली तथा संस्था पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। समाज में प्रभावशाली लोगों को साथ लेकर चलने वाली संस्था की अध्यक्षा शालिनी शर्मा ने बताया कि “मेरी खुशी वेल्फेयर फाउंडेशन” संस्था समाज में व्याप्त नशा, अंधविश्वास जैसी कुरीतियों के उन्मूलन के साथ साथ महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान, महिला स्वास्थ्य तथा शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री बाली ने कहा कि नशा जीवन का वह अभिशाप है जो किसी बच्चे या युवाओं में पनप जाए तो केवल वही प्रभावित नहीं होते हैं बल्कि उनका पूरा परिवार कष्ट सहन करता है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड एक देवभमि है, यहां नशे का कोई काम नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि आपका कोई मित्र या आसपास नशे की लत का शिकार है तो नशामुक्ति के लिए उसकी मदद करें। वहीं उन्होंने नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए छात्रों की सहभागिता को जरुरी बताते हुए स्वच्छता को एक मिशन के रूप में अपनाने पर जोर दिया। वहीं मुख्य वक्ता बालरोग विशेषज्ञ डॉ. रवि सहोता ने बताया कि नशीले पदार्थों और ड्रग्स के सेवन से जहां मानव केन्द्रीय तंत्रिका तंत्रिका प्रभावित होता है वहीं ह्रदय रोग अधिक रक्तचाप, डायबिटीज टी बी, अवसाद, मानसिक विकारों और कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियों को बढ़ावा मिलता है। वहीं वक्ता डॉ दिव्या मेहरोत्रा ने शराब, गांजा, भांग, धूम्रपान नशीले इंजेक्शन पदार्थों में मौजूद नशा कारकों के दुष्प्रभावों को बताया। फाउंडेशन की ओर से मुख्य अतिथि समेत अतिथियों को पौधायुक्त गमला प्रदान कर सम्मानित किया गया। संचालन कर रहे बायोलॉजी प्रवक्ता कौशलेश गुप्ता ने पर्यावरण संरक्षण के तहत विचार व्यक्त करते हुए कहा कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी से जहां विकास की गति तीव्र हुई है वहीं प्राकृतिक दोहन को भी काफी बढ़ावा मिला है। उन्होंने कहा कि आज ऐसी तकनीकी पर विशेष जोर देना चाहिए जिससे विकास और पर्यावरण में सामंजस्य बना रहे। इस अवसर पर अग्रवाल सभा अध्यक्ष मनोज कुमार अग्रवाल, प्रधानाचार्य बृजेश कुमार गुप्ता, मेजर मुनीशकांत शर्मा, मनोज कुमार शर्मा, सुनील कुमार उपाध्याय, मुकेश कुमार मिश्रा, अर्शदीप कालरा, शिव शर्मा, शिवानी शर्मा व ज्योतिष्या शर्मा समेत शिक्षक शिक्षिकाएं एवं अतिथिगण मौजूद रहे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
