काशीपुर। सूर्या रोशनी लिमिटेड, काशीपुर द्वारा गुणवत्ता एवं आधुनिक तकनीक की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए अत्याधुनिक Research & Devlopment Lab और Air Delivery Room का शुभारम्भ किया गया। इस आधुनिक परीक्षण सुविधा का उद्घाटन Surya Lighting & Home Appliances के CEO वसु मित्रा पाण्डेय द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इस अवसर पर दिल्ली हेड ऑफिस की टीम सहित देश के विभिन्न राज्यों से आए 20 Top Distributer और 75 सेल्स टीम की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों एवं डीलरों को प्लांट की उत्पादन प्रक्रिया, गुणवत्ता नियंत्रण प्रणाली एवं नई तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी गई। उद्घाटन समारोह में कंपनी के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे, जिनमें Plant Head शुभम चमोली, Tech. Head मनीष गुप्ता, CGM HR Head संजीव कुमार एवं CO आशुतोष मिश्रा प्रमुख रूप से शामिल रहे। सभी अधिकारियों ने संयुक्त रूप से इस नई सुविधा को कंपनी की गुणवत्ता सुधार यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। कंपनी प्रबंधन द्वारा अवगत कराया गया कि काशीपुर प्लांट में अब पंखों (Fans) का निर्माण कार्य भी प्रारम्भ किया जाएगा। इसके लिए प्लांट में आधुनिक मशीनों, परीक्षण उपकरणों एवं गुणवत्ता जांच प्रणालियों की स्थापना की जा रही है। आने वाले समय में काशीपुर प्लांट से उच्च गुणवत्ता वाले Ceiling Fans एवं अन्य प्रकार के पंखों का उत्पादन किया जाएगा, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे तथा कंपनी की उत्पादन क्षमता में भी महत्वपूर्ण वृद्धि होगी। कंपनी द्वारा स्थापित यह Research & Devlopment Lab ओर Air Delivery Room विशेष रूप से Ceiling Fans एवं अन्य पंखों की Air Delivery क्षमता एवं Air Quality की सटीक जांच करने हेतु तैयार किया गया है। इस अत्याधुनिक परीक्षण कक्ष में पंखों द्वारा दी जाने वाली हवा की गति (Air Flow), हवा की मात्रा (Air Delivery Volume), मोटर की कार्यक्षमता, ऊर्जा दक्षता (Energy Efficiency), कंपन (Vibration) एवं शोर स्तर (Noise Level) जैसे महत्वपूर्ण मानकों की वैज्ञानिक तरीके से जांच की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी अतिथियों ने कंपनी की नई तकनीकी पहल एवं गुणवत्ता सुधार की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। दिल्ली हेड ऑफिस से आए अधिकारियों ने भी इस सुविधा को भविष्य की तकनीकी आवश्यकताओं के अनुरूप एक महत्वपूर्ण निवेश बताया।
अपने संबोधन में Surya Lighting & Home Appliances के CEO वसु मित्रा पाण्डेय ने कहा कि सूर्या रोशनी लिमिटेड सदैव ग्राहकों को विश्वस्तरीय गुणवत्ता वाले उत्पाद उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध रही है। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक एवं गुणवत्ता परीक्षण प्रणाली के माध्यम से कंपनी आने वाले समय में Fan Manufacturing सेक्टर में भी नए मानक स्थापित करेगी। कार्यक्रम का समापन सभी अतिथियों के धन्यवाद ज्ञापन एवं प्लांट विजिट के साथ किया गया।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
