काशीपुर। ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली काशीपुर पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का खुलासा करते हुए चोरी गया माल व चोरी में प्रयुक्त ई रिक्शा सहित दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। शनिवार को ललित पुत्र रामशरण निवासी शिवनगर कॉलोनी काशीपुर द्वारा कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 4-5 मई की रात्रि अज्ञात अभियुक्तों द्वारा उसके खोखे का ताला तोड़कर खोखे के अंदर से 4 हजार रुपये नगद व 15 -20 क्लासिक सिगरेट की डिब्बी और उसका आधार कार्ड चोरी कर ले गए। उधर, शनिवार को ही दीपेश जैन पुत्र सज्जन कुमार निवासी विधाता मार्बल नियर प्राइम हॉस्पिटल रामनगर रोड काशीपुर द्वारा दी गई तहरीर में बताया गया कि 17 मई की रात्रि में चोर दुकान का शटर काटकर काउंटर से 6 हजार रुपये नकद, आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस चोरी कर ले गए। पुलिस ने दोनों मामलों में धारा 305(ए), 331(2) बीएस के तहत मुकदमा पंजीकृत कर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर टीम का गठन किया। गठित टीम द्वारा घटनास्थल व आसपास के विभिन्न सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन किया गया तथा रात्रि चेकिंग संदिग्ध वाहन/व्यक्ति के दौरान मानपुर तिराहे के सामने फील्ड के पास से सुमित पुत्र कल्लू निवासी पार्वती कॉलोनी गुरुद्वारा के पीछे काशीपुर तथा प्रियांशु शर्मा उर्फ जानू पुत्र मनीष शर्मा निवासी मोहल्ला कानूनगोयान काशीपुर को चोरी में प्रयुक्त ई-रिक्शा टुकटुक के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद दोनों से 6200 रुपये की नगदी व 9 अदद क्लासिक सिगरेट के डिब्बे, दो आधार कार्ड, एक ड्राइविंग लाइसेंस एक पैन कार्ड व चोरी में प्रयुक्त ई रिक्शा रंग लाल रजिस्ट्रेशन नंबर यूके 18 इ आर 6853 बरामद कर लिया। गिरफ्तारी टीम में महिला उपनिरीक्षक मीना रावत, उपनिरीक्षक कंचन पडलिया, एएसआई प्रकाश बोरा, कांस्टेबल जगदीश पपनै व गौरव सनवाल थे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
