May 24, 2026
IMG-20260524-WA0096

काशीपुर। डॉ. जगदीश चंद्र गुप्ता गोपाल चन्द्र गुप्ता सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जैतपुर काशीपुर में 7 K.W. सोलर सिस्टम लगवाने में इनर व्हील क्लब ऑफ काशीपुर की मातृशक्ति के द्वारा सहयोग किया गया था, जिसका आज उदघाटन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. सुरुचि सक्सेना डिस्ट्रिक्ट चैयरमेन, विशिष्ट अतिथि श्रीमती रेखा अग्रवाल, चैयरपर्सन केवीएस प्रीमियर फाउंडेशन, अध्यक्ष डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय, सचिव डॉ. निमिषा अग्रवाल, सदस्य श्रीमती पूनम शर्मा, श्रीमती शालिनी अग्रवाल, विद्यालय अध्यक्ष तनुज अग्रवाल, सदस्य श्रीमती निधि अग्रवाल उपस्थित रहे।

विद्यालय की बहिनों द्वारा तिलक व बैच अलंकरण, स्वागत गीत से स्वागत किया गया। प्रधानाचार्य द्वारा परिचय, अध्यक्ष जी द्वारा आभार व्यक्त किया गया। मुख्य अतिथि जी द्वारा सोलर सिस्टम लगवाने में क्लब के सहयोग की सराहना की गई व इससे पर्यावरण संरक्षण व ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में प्रधानमंत्री के मिशन को पूरा करने में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। साथ ही भैया बहिनों को ग्रीन ऊर्जा व ऊर्जा के महत्व को बताया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *