May 26, 2026
Screenshot_2026-05-26-10-59-02-44

काशीपुर।‌ विजय नगर, स्टेडियम निवासी ब्रह्मलीन श्रीमती रूपा बजाज (पत्नी स्व. ओम प्रकाश बजाज) के गोलोक गमन के पश्चात उनके पुत्रों संजीव बजाज (संजय गारमेंट्स, पालिका बाजार) एवं राजीव बजाज ने नेत्रदान की सहमति प्रदान कर समाज में अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। अब माता जी की आँखों से दो लोग दुनिया देखेंगे, जिससे उनके प्रिय जन उनकी स्मृति को अमरत्व प्रदान करेंगे। श्रीमति रूपा बजाज जी के ब्रह्मलीन होने के समाचार पर सोमवार को वसुधैव कुटुम्बकम काशीपुर के दायित्वधारियों की देखरेख में मुरादाबाद से आई टीम ने कागजी औपचारिकता पूरी कर दान की गई आंखे (कॉर्निया) प्राप्त की।
इस नेत्रदान में समाजसेवी राजकुमार सेठी एवं लक्की चावला जी का विशेष सहयोग रहा। उधर, वीरभूमि एनक्लेव निवासी ब्रह्मलीन एडवोकेट भगवती प्रसाद कोटनाला के गोलोक गमन के पश्चात उनकी पत्नी श्रीमती निर्मला कोटनाला व उनके पुत्रों संदीप कोटनाला एवं कर्नल अमित कोटनाला ने नेत्रदान की सहमति प्रदान कर समाज में अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। अब उनकी आँखों से दो लोग दुनिया देखेंगे, जिससे उनके प्रियजन उनकी स्मृति को अमरत्व प्रदान करेंगे। श्री कोटनाला के ब्रह्मलीन होने के समाचार पर सोमवार रात्रि वसुधैव कुटुम्बकम काशीपुर के दायित्वधारियों की देखरेख में मुरादाबाद से आई टीम ने कागजी औपचारिकता पूरी कर दान की गई आंखे (कॉर्निया) प्राप्त की।
इस नेत्रदान में जितेन्द्र दत्त देवलाल, राजकुमार सेठी, सुनील चौहान व डॉ. गिरीश तिवारी का विशेष सहयोग रहा। संस्था के संस्थापक सदस्य अजय अग्रवाल जी ने बताया कि नेत्रदान से किसी प्रकार का अंग भंग नही होता। उन्होंने बताया कि नेत्रदान के लिए कोई उम्र की सीमा नहीं होती है। 1 साल के बच्चे से लेकर 90 वर्ष के बुजुर्ग तक का नेत्रदान हो सकता है। मधुमेह (डायबिटीज), उच्च रक्तचाप (ब्लड प्रेशर), दमा (अस्थमा) या मोतियाबिंद (Cataract) का इलाज करवा चुके लोगों का भी नेत्रदान हो सकता है। संस्था के अध्यक्ष विकास जैन ने बताया कि नेत्रदान करवाने को नेत्रदान सहायता (24×7) 98370 80678 या 88990 45015 पर किसी भी समय संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *