काशीपुर। देहरादून से हल्द्वानी जा रही एक रोडवेज बस यहां मंडी समिति के सामने पेड़ से टकरा गई। हादसा बाइक सवार को बचाने के चक्कर में हुआ। हादसे में 13 यात्री घायल हो गए। उपचार के बाद सभी गंतव्य को चले गए। देहरादून डिपो की बस संख्या यूके 7पीए 4512 देहरादून से हल्द्वानी जा रही थी। शनिवार सुबह करीब 7 बजे बस काशीपुर में मंडी समिति के पास पहुंची, तभी एक बाइक सवार अचानक बस के सामने आ गया। बाइक सवार को बचाने के चक्कर में बस पेड़ से टकरा गई। बस में 26 यात्री सवार थे। जिनमें 13 यात्री घायल हो गए, जिनका निजी अस्पताल में उपचार हुआ। उपचार के बाद सभी दूसरी बस से अपने गंतव्य को चले गए। सहायक महाप्रबंधक राजेंद्र कुमार ने बताया कि घायल यात्रियों को गंभीर चोटें नहीं आई है। यात्रियों को दूसरी बस से हल्द्वानी भेजा गया है।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
