June 1, 2026
Screenshot_2026-06-01-16-01-28-53

काशीपुर। गन्ना विकास परिषद काशीपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम दोहरी परसा में गन्ना किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ बीके चौधरी एससीडीआई काशीपुर द्वारा किया गया। श्री चौधरी द्वारा किसानों को विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
किसानों के साथ विगत पेराई सत्र में कम गन्ना आपूर्ति के कारणों की विस्तार से समीक्षा की गई। इस दौरान किसानों द्वारा अवगत कराया गया कि गन्ना मूल्य भुगतान समय से न होने के कारण तथा माह जनवरी के बाद का गन्ना मूल्य भुगतान समय बाद मिलने के विगत वर्षों को दृष्टिगत रखते हुए किसान की अवधारणा बन जाने के कारण गन्ना आपूर्ति कम हुई। चीनी मिल बाजपुर में बार बार तकनीकी खराबी आने से गन्ना आपूर्ति में परेशानी के कारण कम गन्ना आपूर्ति हुई हैं। किसानों द्वारा बताया गया कि विभाग गन्ना उत्पादन में सहयोग करता है तथा विभागीय योजनाओं से किसानों को लाभान्वित करता है। यदि विभाग द्वारा समय पर गन्ना मूल्य भुगतान होता है एवं चीनी मिल सुचारू रूप से चलती है तो गन्ना आपूर्ति एवं आगामी शरदकालीन में गन्ना क्षेत्रफल बढ़ेगा। गन्ना विकास निरीक्षक राकेश कुमार द्वारा गन्ने की फसल में लगने वाले रोग किट के बारे में विस्तार पूरी जानकारी दी। गन्ना विकास निरीक्षक सुरेश सिंह द्वारा पेड़ी प्रबंधन एवं गन्ना सर्वेक्षण नीति के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई ।
गन्ना विकास निरीक्षक वीरेंद्र कुमार मौर्य ने गन्ने के साथ-सह फसली से होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी।‌ कार्यक्रम में मुख्य रूप से ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक काशीपुर वीके चौधरी, सुरेश सिंह, वीरेन्द्र कुमार मौर्य, राजेश कुमार, अनवर सैफी , शीशपाल सिंह, बलकार सिंह, मुख्तियार सिंह, हरविंदर सिंह, जितेंद्र सिंह, राजवीर, उदल सिंह, चंद्रावती, संतोष, राजपाल, विजय कुमार, जसपाल, छत्रपाल सिंह, नितिन, प्रशांत सिंह, राजेंद्र सिंह, बलजीत सिंह, फूलवती और हरजिंदर सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *