June 4, 2026
Screenshot_2026-05-23-16-41-02-49

काशीपुर। किसान विकास क्लब (उत्तराखंड) ने क्लब के सदस्य 66 वर्षीय राकेश तोमर (अनूप तोमर के छोटे भाई) निवासी सुल्तानगढ़ फार्म (लालपुर कॉलोनी) काशीपुर के आकस्मिक निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। बीती 29 मई को श्री तोमर का आकस्मिक निधन हो गया था। 5 जून को तेरहवीं उनके आवास पर होगी। किसान विकास क्लब के पदाधिकारियों व सदस्यगण ने उनके घर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की तथा प्रभु से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने और उनके परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना ईश्वर से की।इस दौरान ई. हरि प्रकाश शर्मा, चौधरी हरवीर सिंह, सुरेंद्र शर्मा, लक्ष्मीकांत शर्मा, तेजवीर सिंह, वेदप्रकाश शर्मा, संजय रावल, प्रमोद चौधरी, विक्रांत चौधरी, अजय रावल, देवी सिंह यादव एवं डॉ. अशोक अरोड़ा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *