रुद्रपुर (सू.वि.)। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने राजनैतिक पार्टियों के पदाधिकारियों के साथ ईवीएम वेयर हाउस का त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान सुरक्षा दृष्टि से लगाए गए सीसी टीवी कैमरों व अग्निशमन यंत्रो को भी देखा। निरीक्षण के दौरान उन्होने सहायक निर्वाचन अधिकारी को निर्देश दिये कि वेयर हाउस में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबन्द रखी जाये। साफ-सफाई कराने के निर्देश भी उनके द्वारा दिये गए। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी/उप निर्वाचन अधिकारी कौस्तुभ मिश्रा, तहसीलदार दिनेश कुटोला,सहायक निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र सिंह अधिकारी, भाजपा के गजेन्द्र प्रजापति, कांग्रेस ललित बिष्ट,आप की किरन पांडे आदि मौजूद थे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
