काशीपुर। ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली काशीपुर पुलिस ने अन्तर्राज्यीय शातिर चोर को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद किया है। बीती 11 मई को पीयूष चौहान पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी मेहरोत्रा हॉस्पिटल के पीछे साकेत नगर काशीपुर ने कोतवाली काशीपुर में तहरीर देकर बताया कि 8 मई को वह घर में ताला लगाकर परिवार सहित कहीं बाहर गये हुए थे कि अज्ञात चोर द्वारा ताला तोड़कर घर से सोने व चांदी के जेवरात व नकदी चोरी कर ली गई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने धारा 331 (2)/305(ए) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत कर पुलिस टीम का गठन किया। गठित टीम द्वारा लगभग 150 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों को खंगालने के अतिरिक्त सर्विलांस/मैनुअल पुलिसिंग के आधार पर रविवार को दौराने चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/ वाहन के मुखबिर खास की सूचना पर ढेला पुल के पास से शातिर चोर सोनू शर्मा पुत्र राजकुमार शर्मा निवासी ग्राम मूसेपुर पाडली थाना नहटौर जनपद बिजनौर (उत्तर प्रदेश) को चोरी किए गए दो अदद पीली धातु की नग लगी हुई अंगूठियां, दो जोड़े सफेद धातु के बिछुए, एकअदद कैसियो कंपनी की घड़ी
व नगदी 34,600 रुपये सहित गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक अभियुक्त सोनू शर्मा एक शातिर चोर है जो अक्सर बंद घरों की रैकी करने के बाद रात में मौका देखकर ताला तोड़कर घर में घुस जाता है और चोरी की घटना को अंजाम दे देता है। अभियुक्त सोनू इससे पूर्व बिजनौर, नजीबाबाद, ऋषिकेश से जेल जा चुका है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम में पुलिस उपनिरीक्षक दिनेश चंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह सामंत, अपर उपनिरीक्षक अजीत सिंह, कांस्टेबल ज्ञानेद्र कुमार, सचिन कुमार, मनोज जोशी थे।
काशीपुर पुलिस का संदेश : रात्रि के समय घरों में होने वाली चोरी की घटनाओं से बचाव हेतु सभी नागरिक सतर्क रहें। घर के मुख्य द्वार, खिड़कियां एवं अन्य प्रवेश द्वार अच्छी तरह बंद रखें। बाहर जाते समय घर को सूना न छोड़ें तथा पड़ोसियों तथा पुलिस को इसकी जानकारी दें। घर के बाहर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था रखें एवं सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगायें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वाहन या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को 112 नंबर के माध्यम से दें। आपकी सतर्कता ही अपराध की रोकथाम में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
