रामनगर। गर्जिया मंदिर क्षेत्र में श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट जाने से उसमें सवार करीब 20 लोग घायल हो गए जबकि दो महिलाओं को गंभीर चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर-ट्रॉली में बड़ी संख्या में श्रद्धालु गर्जिया मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान गर्जिया के समीप ट्रैक्टर ट्राली अचानक असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गयी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचा। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को ट्रॉली से बाहर निकालकर उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। हादसे में दो महिलाओं को गंभीर चोटें आने की सूचना है जबकि अन्य घायलों का उपचार चल रहा है। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर वाहन के अनियंत्रित होने से हादसा होने की बात सामने आ रही है। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
