June 8, 2026
IMG-20260608-WA0116

काशीपुर। म्यूजिक लवर्स क्लब द्वारा बाजपुर रोड स्थित महिमा रिसोर्ट में रंगारंग सम्मान समारोह एवं संगीत संध्या का आयोजन कर क्लब की संरक्षिका डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय को चंद्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्राचार्या नियुक्त होने पर क्लब की महिला एवं पुरुष सदस्यों द्वारा सम्मानित किया गया। तत्पश्चात विगत दिनों स्वर्गवासी हुई महान गायिका सुमन कल्याणपुरे को उनके द्वारा गाए गए गीतों के माध्यम से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। समारोह में क्लब की संरक्षिका श्रीमती मुक्ता सिंह, कंवलजीत सिंह (शम्मी सेठी), प्रमोद तोमर, क्लब के संस्थापक रिज़वान अहसन, अनुशासन समिति के सदस्य इकबाल अदीब, मनमोहन अग्रवाल, सुधा शर्मा, म्यूजिक लवर्स क्लब के अध्यक्ष सौरभ शर्मा एडवोकेट, उपाध्यक्ष अबरार खान, सचिव शाकिर सिद्दीकी, उपसचिव अमन बाली, कोषाध्यक्ष तजेंद्र पाल सिंह, मुनीश कांत शर्मा, सर्वेश यादव, संजय कुमार, शरद अरोरा, सुशील शर्मा, रवि कांबोज, चंद्र मोहन फर्त्याल, मोहम्मद अजहर, मनोज कुमार, मोहम्मद नासिर (ठाकुरद्वारा), श्रीमती लवली सेठी, श्रीमती साधना शर्मा, पूनम शर्मा, उदयवीर सिंह, नीरज कुमार , शानू सैफी आदि अनेकों संगीत प्रेमियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर कार्यक्रम का आनंद उठाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *