कालागढ़। कार्बेट टाइगर रिजर्व के अंतर्गत पुराना कालागढ़ क्षेत्र में आज सुबह एक हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। सुबह करीब पांच बजे हाथी पुराना कालागढ़ क्षेत्र में सोनू सिंह के घर के समीप पहुंचा। घर में बरामदे में एक चारपाई बिछी थी, जिसे हाथी ने तोड़ दिया। साथ ही चारपाई में रखी रजाई को भी फाड़ दिया। घर में मौजूद सदस्यों का शोर सुन आसपास मौजूद लोगों ने भी शोर मचाया, जिसके बाद हाथी आगे बढ़ गया। ट्रांसफार्मर के समीप हाथी तेजी से सामने से आ रही बाइक की तरफ गया। बाइक सवार व्यक्ति ने ट्रांसफार्मर के चारों तरफ लगे बाड़े के भीतर कूद खुद की जान बचाई। हाथी ने बाइक तोड़ डाली। उधर, बाइकों पर सवार होकर गश्त कर रहे तीन वनकर्मियों पर भी हाथी ने हमले का प्रयास किया। तीनों कर्मी अपनी बाइकें छोड़ भागे और जान बचाई। हाथी ने इन बाईकों को भी तोड़ दिया। हाथी के आक्रामक होने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
