उधमसिंहनगर। चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण में प्रदेश में जो 8.41 लाख मतदाताओं के वोट कटने का खतरा है, उनमें से शीर्ष-10 विधानसभा सीटों में काशीपुर पहले स्थान पर है। आयोग की अनकलेक्टेबल श्रेणी में यहां के सर्वाधिक 30 हजार वोट शामिल हैं।चुनाव आयोग के एसआईआर का अब दूसरा पड़ाव शुरू होने जा रहा है। सात जुलाई तक सभी एसआईआर फॉर्म को डिजिटाइज करने के बाद 14 जुलाई को चुनाव आयोग ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी करेगा। इनमें से उन सभी 8.41 लाख मतदाताओं को अलग कर दिया जाएगा, जो अनकलेक्टेबल यानी जिनके एसआईआर गणना प्रपत्र वापस जमा नहीं होंगे। इनमें मृतक, स्थानांतरित, डुप्लीकेट, अनुपस्थित मतदाता शामिल हैं।
जिलावार देखें तो 8,41,020 में से देहरादून में 1,90,815, ऊधमसिंह नगर में 1,82,162, अल्मोड़ा में 55,930, पौड़ी में 53,386, हरिद्वार में 1,31,047, नैनीताल में 72,083, टिहरी में 44,062, चंपावत में 17,827, चमोली में 23,631, उत्तरकाशी में 18,470, पिथौरागढ़ में 27,615, बागेश्वर में 13,090 और रुद्रप्रयाग में 10,902 मतदाता अनकलेक्टेबल श्रेणी में हैं। इनमें से कुल 1,24,278 मृतक मतदाता तो सीधे तौर पर हट जाएंगे। बाकी पर भी फैसला होगा।
शीर्ष-10 सर्वाधिक वोटर खतरे वाली सीटों में सात सीटें काशीपुर, धर्मपुर, ऋषिकेश, रायपुर, रुद्रपुर, सहसपुर और डोईवाला वर्तमान में भाजपा के पास हैं। वहीं, तीन बाजपुर, किच्छा और हल्द्वानी वर्तमान में कांग्रेस के पास हैं। इसकी जानकारी संबंधित राजनीतिक दलों को भी उपलब्ध कराई जा चुकी है। देखिए! किस विधानसभा में कितने मतदाता, कितने खतरे में

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
