काशीपुर। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स ने फर्जी शस्त्र लाइसेंस सिंडिकेट के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत 13वें अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
एसटीएफ ने काशीपुर में कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को अवैध हथियार, कारतूस और फर्जी शस्त्र लाइसेंस के साथ दबोचा है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान पलविन्दर सिंह पुत्र स्वर्गीय धर्मसिंह, निवासी ग्राम कचनालगाजी, थाना काशीपुर, जनपद ऊधमसिंहनगर के रूप में हुई है। जांच में सामने आया कि एक ही फर्जी शस्त्र लाइसेंस नंबर पर दो कूटरचित लाइसेंस तैयार किए गए थे, जिनके आधार पर दो हथियार खरीदे गए। एसटीएफ ने इसे संगठित अपराध बताया है। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक .30 बोर सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल, चार जिंदा कारतूस (.30 बोर), एक .315 बोर राइफल तथा चार जिंदा कारतूस (.315 बोर) बरामद किए गए हैं। एसटीएफ का कहना है कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रदेश में अवैध हथियारों और फर्जी शस्त्र लाइसेंस धारकों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अब तक ऑपरेशन प्रहार के तहत 13 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इस दौरान 19 अवैध शस्त्र, 358 कारतूस तथा बड़ी संख्या में फर्जी एवं संदिग्ध शस्त्र लाइसेंस बरामद किए जा चुके हैं।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
