काशीपुर। कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश में होने जा रहे विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियां शुरू कर दी हैं। संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने के साथ ही सक्रिय और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पार्टी ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी से प्राप्त अनुमोदन और संस्तुति के बाद विभिन्न जिला और महानगर कांग्रेस कमेटियों के कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। इसी क्रम में काशीपुर बार एसोसिएशन के पूर्व कोषाध्यक्ष सौरभ शर्मा एडवोकेट को जिला/महानगर कांग्रेस कमेटी का महासचिव नियुक्त किया गया है। सौरभ शर्मा एडवोकेट की नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए कांग्रेस जिला/महानगर अध्यक्ष श्रीमती अलका पाल ने विश्वास जताया है कि वे संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएंगे और पार्टी को बूथ लेवल तक मजबूत करने व आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को गति देने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे। वहीं, उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल एवं जिला/ महानगर अध्यक्ष श्रीमती अलका पाल का आभार व्यक्त करते हुए सौरभ शर्मा एडवोकेट ने कहा कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी का वे भलीपूर्वक निर्वहन करेंगे। उधर, महासचिव नियुक्त होने पर जिलेभर के कांग्रेसियों ने सौरभ शर्मा एडवोकेट को शुभकामनाएं दी हैं।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
