रुद्रपुर। दिनेशपुर में अमरोहा के ट्रक ड्राइवर का शव उसी के ट्रक में मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए और शव को रुद्रपुर मोर्चरी भेज दिया। जानकारी के मुताबिक, जाफरपुर स्थित न्यू डंडिया ट्रांसपोर्ट कंपनी के यार्ड में खड़े एक कंटेनर में उसका चालक आज मंगलवार सुबह मृत अवस्था में पाया गया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में लेने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान अजय पाल (53) निवासी अमरोहा के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
