July 7, 2026
IMG_20260707_140214

काशीपुर। नैनीताल जिले के रामनगर ब्लॉक में ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक काशीपुर बीरेंद्र कुमार चौधरी द्वारा किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए “विभाग किसान के द्वार” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बीरेंद्र कुमार चौधरी द्वारा बताया गया कि किसानों की समस्याओं का समाधान उनके घर पर मिलेगा तो किसान गन्ने की खेती के लिए आकर्षित होंगे। किसान सह फसली खेती करके अपनी आय को दोगुना कर रहे हैं। गन्ने में अधिकतम लाभ के लिए सह फसली खेती समय की जरूरत है। कार्यक्रम के उपरांत विभागीय योजनाओं के लाभान्वित किसानों से फीडबैक लिया गया। प्रचार प्रसार प्रभारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि किसानों को जागरुक कर गन्ना खेती के लिए प्रेरित किया जा रहा है। गन्ना विकास निरीक्षक सुरेश सिंह द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से धीरज कुमार, योगेश भट्ट, वीरेन्द्र कुमार मौर्य, राजेश कुमार, राजकुमार, हरविंदर सिंह, तारा सिंह, दयाराम, सुरेंद्र सिंह, जीवन सिंह, अवतार सिंह, प्रेम सिंह, राकेश कुमार, राजू कुमार, रघुवीर सिंह, सूरज, ओम सिंह, किशन सिंह, मलकीत सिंह व करन सिंह आदि उपस्थित रहे। उधर, काशीपुर में गन्ना विकास परिषद काशीपुर के एससीडीआई (डिप्टी) बीरेंद्र कुमार चौधरी द्वारा ब्लॉक स्तरीय विभागीय अधिकारियों एवं फील्ड स्तरीय कार्मिकों के साथ समीक्षा बैठक कर ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों से उनके ब्लॉक की विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट लेकर विस्तृत समीक्षा की गई। बीरेंद्र कुमार चौधरी द्वारा बताया गया कि समीक्षा बैठक में विगत वर्ष की अपेक्षा प्रारंभिक रिपोर्ट में गन्ना क्षेत्रफल में बढ़ोतरी प्राप्त हुई है । यह ब्लॉक स्तरीय विभागीय अधिकारियों एवं क्षेत्रीय कर्मचारियों द्वारा किए गए निरंतर प्रयास का प्रतिफल है। विपरीत परिस्थितियों में गन्ना क्षेत्रफल में बढ़ोतरी होना होना विभाग के लिए एक अच्छा संकेत है। बीरेंद्र कुमार चौधरी द्वारा विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा गया कि किसानों को विभागीय योजनाओं का लाभ पारदर्शिता से त्वरित एवं सीधा, सरल विधि से मिलना चाहिए। विभागीय योजनाओं के सकारात्मक लाभ उठाने के लिए किसानों को प्रेरित किया जाए। किसानों को उचित मूल्य पर चीनी मिलों को गन्ना आपूर्ति करने के अभियान चलाकर प्रेरित किया जाए। ब्लॉक प्रभारी सुरेश सिंह द्वारा उनके ब्लॉक में गन्ना सर्वेक्षण अंतिम चरण में है। ब्लॉक प्रभारी वीरेंद्र कुमार मौर्य द्वारा गन्ना किसान गोष्ठियों पर किसानों के सकारात्मक प्रभाव से अवगत कराया गया। गन्ना पर्यवेक्षक बहादुर सिंह द्वारा परिक्षेत्र में किसानों की समस्याओं से अवगत कराया गया। समीक्षा बैठक में मुख्य रूप से दीपक शर्मा अनवर सैफी, सोमपाल सिंह, उस्मान अली, वीरेंद्र कुमार, सतीश कुमार, शीशपाल सिंह, सुरेश सिंह दीपक कुमार शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *