July 6, 2026
Screenshot_2026-07-06-22-27-19-54

काशीपुर। आदर्श जाटव कल्याण समिति (रजि.) दढ़ियाल रोड पानी की टंकी के पास, का चुनाव रविवार को सम्पन्न हुआ। समिति द्वारा हरिओम सिंह अध्यापक को निर्वाचन अधिकारी बनाया गया जिनकी देखरेख में नामांकन एवं नाम वापसी के उपरांत निर्धारित समयानुसार दोपहर 2 बजे निर्वाचन प्रारम्भ हुआ। समिति में 236 सदस्य हैं जिनमें से 156 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। आठ सदस्यों द्वारा अपनी दावेदारी प्रस्तुत की गई, इनमें अध्यक्ष पद पर, नीरज कुमार व शंकर सिंह, उपाध्यक्ष पद पर, राधेश्याम आर्य व मदनपाल सिंह, सचिव पद पर प्यारे लाल भारती व हरस्वरूप सिंह, कोषाध्यक्ष पद पर छोटे सिंह व छोटेलाल गौतम थे। सायं 4 बजे निर्वाचन समाप्त होने के बाद मतगणना आरंभ हुई। मतगणना के उपरांत घोषित परिणामों में अध्यक्ष पद पर शंकर सिंह को विजयी घोषित किया गया। शंकर सिंह को 88, जबकि नीरज कुमार को 67 मत प्राप्त हुए। उपाध्यक्ष पद पर मदनपाल सिंह विजयी घोषित किये गये। मदनपाल सिंह को 77 जबकि, राधेश्याम आर्य को 75 मत प्राप्त हुए। सचिव पद पर हरस्वरूप सिंह विजयी घोषित किए गए। हरस्वरूप सिंह को 82, जबकि प्यारे लाल भारती को 71 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर छोटेलाल गौतम विजयी घोषित किए गए।‌ छोटे सिंह व छोटेलाल गौतम को 91, जबकि छोटे सिंह को 65 मत प्राप्त हुए।चुनाव परिणाम के उपरांत निर्वाचन अधिकारी हरिओम सिंह द्वारा चारों प्रत्याथियों को शपथ दिलाकर प्रमाण-पत्र प्रदान किये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *