काशीपुर। विधानसभा क्षेत्र काशीपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत बासखेड़ा (डेरा सूरता सिंह) में विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने किसान साथियों के साथ आत्मीय संवाद कर केंद्र एवं उत्तराखंड सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर उन्होंने किसानों की समस्याओं, सुझावों एवं अपेक्षाओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा उनके त्वरित एवं प्रभावी समाधान का आश्वासन दिया। विधायक श्री चीमा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसानों की आय बढ़ाने एवं कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, कृषि यंत्रीकरण, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा सहित अनेक ऐतिहासिक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं का लाभ देश के करोड़ों किसान उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार भी किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कृषि, सिंचाई, ग्रामीण विकास, स्वरोजगार तथा आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर कार्य कर रही है। राज्य सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार का प्रमुख उद्देश्य है।विधायक श्री चीमा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मूल मंत्र के साथ गांव, गरीब और किसान के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने किसानों से सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने तथा कृषि को आधुनिक तकनीकों से जोड़ने का आह्वान किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा के अतिरिक्त सरदार बलविंदर सिंह, सुनील सिंह, गुरप्रीत सिंह, मनप्रीत सिंह, समरपाल सिंह, गुरमीत सिंह, रणजीत सिंह, कुलविंदर सिंह, राकेश सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विधायक श्री चीमा ने सभी किसान बंधुओं का आत्मीय स्नेह, विश्वास एवं सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए विकसित भारत और विकसित उत्तराखंड के निर्माण में किसानों की महत्वपूर्ण भूमिका का उल्लेख किया तथा कहा कि क्षेत्र के विकास और जनसेवा का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
