July 6, 2026
Screenshot_2026-07-06-12-04-18-80

बाजपुर। ग्राम बरहैनी बुक्सार में अज्ञात चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और पांच हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। घटना की सूचना पर बरहैनी पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पीड़ित मकान स्वामी राम सिंह ने बताया कि रविवार रात वह पत्नी राधा देवी के साथ घर के आंगन में सो रहे थे। उनका बेटा सोनू और पुत्रवधू पिंकी दूसरे कमरे में सोए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने घर के एक सूने कमरे को निशाना बनाया। सोमवार सुबह पुत्रवधू पिंकी कमरे में पहुंची तो ताला टूटा मिला और अलमारी का सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ित के अनुसार चोर अलमारी से एक तोला सोने का गुलबंद, आधा तोला सोने के कुंडल, झुमकी, दो लड़ी पहाड़ी साकर, चांदी की पायल तथा पांच हजार रुपये की नकदी ले गए। चोरी की सूचना फैलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। चौकी इंचार्ज संदीप शर्मा ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ित परिवार से जानकारी ली गई है। चोरों की तलाश कर घटना का शीघ्र खुलासा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *