July 16, 2026
IMG-20260715-WA0135

काशीपुर। गन्ना विकास परिषद काशीपुर के एससीडीआई बीरेंद्र कुमार चौधरी द्वारा द्वारा परिक्षेत्र अन्तर्गत ब्लॉक प्रभारी/गन्ना विकास निरीक्षक एवं सचिव प्रभारी गन्ना समिति काशीपुर को साथ लेकर जल भराव वाले स्थानों का निरीक्षण किया गया। बीरेंद्र कुमार चौधरी द्वारा बताया गया कि वर्षा के कारण परिक्षेत्र के निचले इलाकों में पानी भर गया था, जिसका निरीक्षण करके रिपोर्ट तैयार की जा रही है। अधिकांश स्थानों से पानी निकल चुका है । कुछ क्षेत्रों में पानी भरा हुआ है। किसानों को शीघ्र जल निकासी करने के लिए सुझाव दिए गए हैं। बीरेंद्र कुमार चौधरी द्वारा गन्ना सर्वेक्षण सूची प्रदर्शन का औचक निरीक्षण किया गया। बीरेंद्र कुमार चौधरी द्वारा ग्राम ढकिया एवं जैतपुर में विभागीय पौधशालाओं का निरीक्षण किया गया है। वर्तमान तक अधिकांश खेत रोग एवं कीट से रहित हैं। ब्लॉक प्रभारी को लगातार किसानों के संपर्क में रहने के निर्देश दिए गए हैं । गन्ना आपूर्ति बढ़ाने के लिए किसानों के साथ समीक्षा बैठक में किसानों द्वारा अवगत कराया गया है कि आगामी पराई क्षेत्र में चीनी मिल अच्छा भुगतान करेगी तो गन्ना आपूर्ति में अच्छी बढ़ोत्तरी मिलेगी। गन्ना एवं चीनी आयुक्त द्वारा क्रय केंद्रों पर गन्ना नीचे प्लॉट में डालने के आदेश का किसानों द्वारा स्वागत किया गया है। किसानों द्वारा उधार खाद उर्वरक देने की मांग की गई है।          कार्यक्रम में मुख्य रूप से सचिव प्रभारी सुरेंद्र सिंह, ब्लॉक प्रभारी राकेश कुमार, ब्लॉक प्रभारी वीरेंद्र कुमार मौर्य, गन्ना पर्यवेक्षक अनवर सैफी, कृष्ण कुमार, आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *