काशीपुर। उत्तरांचल पंजाबी महासभा की प्रदेश, कुमाऊं मंडल और जिला कार्यकारिणी का सम्मान एवं पदभार ग्रहण समारोह बुधवार सायं बाजपुर रोड पर तीर्थ द्रोणासागर के समीप स्थित एक रिसॉर्ट में आयोजित किया गया। इस भव्य कार्यक्रम में काशीपुर नगर इकाई सहित अन्य नवगठित टीमों को समाज उत्थान और एकता का संकल्प दिलाया गया। इस दौरान समाजसेवी संजय अरोरा को उत्तरांचल पंजाबी महासभा की काशीपुर महानगर इकाई का नवनियुक्त अध्यक्ष घोषित किया गया। इसके अतिरिक्त राकेश कुमार रॉकी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रीत ढींगरा, मुकेश पाहवा, अनिल अरोरा, जुगल छाबड़ा, दीपक अरोरा व रमन कोहली को को उपाध्यक्ष, सूरज अरोरा को महामंत्री, संजीव कालरा को कोषाध्यक्ष, नितिन अरोरा व अरुण शर्मा को सह कोषाध्यक्ष, दीपक चावला व मनीष शर्मा को सचिव, विमल वर्मा व सुरेश गंभीर को समन्वयक, कमल सुनेजा, आनन्द मेहरोत्रा, मोहन दासवानी व राजकुमार चुघ को संगठन मंत्री, सौरभ अरोरा व परमजीत सिंह चंडोक को प्रचार मंत्री, मनीष खरबंदा व ललित बाली को संस्कृति मंत्री, नवीन अरोरा को प्रिंट मीडिया प्रभारी, राजू अनेजा व जगमोहन सिंह को सोशल मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा गया। वहीं मयंक खत्री को संगठन का युवा नगर अध्यक्ष, अनमोल अरोरा, मनीष सिंधवानी और जितेन्द्र अरोरा को उपाध्यक्ष तथा दीपांशु सिंधवानी को संगठन मंत्री नियुक्त करते हुए सभी पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराई गई। आयोजन के मुख्य अतिथि काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा और मेयर दीपक बाली रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता केडीएफ अध्यक्ष राजीव घई ने जबकि संचालन संचालन प्रदीप डावर और हरिओम सिंह ने संयुक्त किया। मुख्य अतिथिगण ने इस अवसर पर वक्ताओं ने संगठन के माध्यम से सामाजिक एकता, सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण और जनकल्याण के कार्यों को नई ऊर्जा देने पर जोर दिया। कार्यक्रम में संगठन के प्रदेश महामंत्री राजकुमार फुटेला, कुमाऊं अध्यक्ष हरीश जल्होत्रा और जिला अध्यक्ष त्रिलोक चंद अरोरा के अतिरिक्त गुरविंदर सिंह चंडोक, सर्वेश बाली, पंकज टंडन, अशोक अरोरा, संजीव अरोरा, रमेश सपरा, संदीप सहगल, सुरेश शर्मा जंगी, अनिल कपूर, सुरेन्द्र कपूर, राजेंद्र चावला, राहुल बाठला व मुकेश चावला समेत पंजाबी समाज के गणमान्य जन प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
