July 23, 2026
IMG-20260723-WA0071

काशीपुर। श्री कायस्थ सभा, काशीपुर द्वारा बुधवार को आयोजित “एक शाम मुकेश चन्द्र माथुर के नाम” संगीतमय सांस्कृतिक संध्या में स्वर सम्राट स्व. मुकेश चन्द्र माथुर को उनके अमर गीतों के माध्यम से भावभीनी संगीतमय श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। तत्पश्चात श्री कायस्थ सभा, काशीपुर एवं माँ सरस्वती सुर संगीत कला मंच के कलाकारों ने स्व. मुकेश के चांद सी महबूबा हो मेरी, ओ महबूबा, जीना यहां मरना यहां, सब कुछ सीखा हमने, किसी की मुस्कुराहटों पे हो निसार और हम छोड़ चले हैं महफिल को, जैसे सदाबहार गीतों की एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुतियां देकर उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रत्येक प्रस्तुति पर सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा और श्रोताओं ने कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था सचिव राजेश कुमार सक्सेना ने सभी प्रतिभागी कलाकारों को प्रतिभागिता प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया ।
कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित अतिथियों एवं संगीत प्रेमियों ने इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन को प्रतिवर्ष आयोजित किए जाने का आग्रह किया। इस पर सभा के अध्यक्ष अभिताभ सक्सेना ने मंच से घोषणा की कि श्री कायस्थ सभा प्रत्येक वर्ष एक शाम मुकेश चंद माथुर के नाम संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन करेगी, जिससे भारतीय संगीत की समृद्ध विरासत का संरक्षण एवं नई पीढ़ी तक उसका प्रसार किया जा सके। कार्यक्रम के सफल आयोजन में कार्यक्रम संयोजक कुलदीप श्रीवास्तव एवं सह-संयोजक श्रीमती सरिता सक्सेना की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सुनीत माथुर, विशिष्ट अतिथि डॉ. रजनीश शर्मा, डॉ. मनोज कुशवाहा, डॉ. सिद्धांत माथुर, गौरव सक्सेना, अपूर्व महरोत्रा एवं रोहिणी शाह तथा कार्यक्रम अध्यक्ष सुशील कुमार सक्सेना उपस्थित रहे। कार्यक्रम का प्रभावशाली मंच संचालन अश्वनी शर्मा ने किया। कार्यक्रम में कायस्थ सभा के संरक्षक अशोक सक्सेना, मुकेश सक्सेना, शिव प्रकाश सक्सेना, गीता सक्सेना, उपसचिव अरविंद सक्सेना (बंटी), कोषाध्यक्ष किशन अवतार सक्सेना, कार्यकारिणी सदस्य राजेश कुमार सक्सेना, अनिल सक्सेना, महिला शक्ति की ओर से सुनीता सक्सेना, कविता सक्सेना, सुनीता चक्रपाणि, कामिनी श्रीवास्तव, तुलिका चक्रपाणि एवं प्रियंका श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे। वहीं माँ सरस्वती सुर संगीत कला मंच की ओर से देव शाह, प्रेम शर्मा, अजय गुप्ता, महेश वर्मा, नीलम वर्मा, गुरनाम सिंह, नारायण दास, धरम सिंह ललित बाली, तान्या बाली, राजीव सक्सेना, विभु सक्सेना, जॉनी सिंह, मनमोहन अग्रवाल, नासिर गुड्डू, रवि भटनागर, अमित शर्मा, नवीन बिष्ट सहित अनेक कलाकार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *