काशीपुर। उदयराज हिंदू इंटर कालेज प्रेक्षागृह परिसर में लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय विद्यालय छात्र स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम का समापन निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में विशेष सहयोग देने वाले केवीआर हास्पिटल के डा. अभिषेक सर्राफ, डा. तरुण सोलंकी, डा. रिची सोलंकी, डा. नैना अग्रवाल, डा. कनिका अग्रवाल, डा. कुशाल अग्रवाल समेत चिकित्सकों तथा हास्पिटल के टैक्निकल स्टाफ को उपहार भेंट के साथ हुआ।
इस दौरान क्लब प्रेसिडेंट लायन गौतम महरोत्रा ने बताया कि लायन्स क्लब काशीपुर ग्रेटर द्वारा विद्यालय में आयोजित शिविर में 800 छात्रों तथा शिक्षक शिक्षिकाओं का स्वास्थ परीक्षण कराया गया। वहीं, चिकित्सकों द्वारा उपचार की सलाह दी गई। साथ ही क्लब अध्यक्ष श्री मेहरोत्रा ने विद्यालय प्रबंधन और प्रधानाचार्य के विशेष सहयोग के लिए आभार जताया। प्रधानाचार्य बृजेश कुमार गुप्ता ने बड़ी संख्या में लायंस क्लब द्वारा छात्रों के स्वास्थ्य परीक्षण कराये जाने पर क्लब पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।इस दौरान संयोजक ला. मनोज अग्रवाल, ला. अनुराग सोलंकी, सचिव ला. आशीष पैगिया, कोषाध्यक्ष ला. विपिन तोमर, प्रधानाचार्य बृजेश कुमार गुप्ता, लां सूर्य प्रताप चौहान ला. अभिषेक गोयल, ला. संजय अग्रवाल, ला. हिमांशु गर्ग, ला. सरित कुमार चतुर्वेदी, ला. मयंक गुप्ता, ला. धीरज अग्रवाल, ला. मनीष गुप्ता, ला. मुनेश बिंदल, ला. अनुज मेहरोत्रा, ला. कुश अग्रवाल, ला. पंकज अग्रवाल, ला. अतुल अग्रवाल, अभिनव अग्रवाल, ला. अमित गर्ग, ला. रुपेश अग्रवाल, ला. नवीन अग्रवाल, ला. विवेक पैगिया, ला. जतिन गोयल, ला. मुदित अग्रवाल, ला. अतुल अग्रवाल, ला. अपूर्व मेहरोत्रा, ला. समीर अग्रवाल, ला. संतोष मेहरोत्रा, मेजर मुनीशकांत शर्मा, रंजन तिवारी, कौशलेश गुप्ता, मोहित बोहरा, मौ. नदीम, डा. अंकुश, डॉ. प्रतिभा, जयप्रीत, पायल, काजल, चंचल, दीप्शी, अनुराधा, कशिश, स्नेहा व अमन समेत हास्पिटल कर्मी मौजूद रहे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
