July 23, 2026
Screenshot_2026-07-23-15-11-26-44

काशीपुर। भाजपा नगर मंडल के निवर्तमान अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेपर लीक के मामलों में दोषियों के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित करने के निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने इसे देश के युवाओं के हितों की रक्षा और भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया। अभिषेक गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह निर्णय लाखों विद्यार्थियों की मेहनत, प्रतिभा और भविष्य की सुरक्षा के प्रति केंद्र सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाएं युवाओं के मनोबल को तोड़ती हैं और ईमानदारी से तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के साथ अन्याय करती हैं। ऐसे मामलों में त्वरित न्याय व्यवस्था समय की आवश्यकता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि फास्ट ट्रैक कोर्ट की स्थापना से पेपर लीक के मामलों का शीघ्र निस्तारण होगा, दोषियों को समयबद्ध एवं कठोर दंड मिलेगा तथा भविष्य में ऐसे अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगेगा। उन्होंने कहा कि इससे प्रतियोगी परीक्षाओं की विश्वसनीयता बढ़ेगी और युवाओं का व्यवस्था पर विश्वास और अधिक मजबूत होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *