काशीपुर। सुभाष नगर स्थित श्री विवेक प्रेम ट्रस्ट नंगली आश्रम में गुरु पूर्णिमा से सात दिन पूर्व गुरु पूजा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। आश्रम में बड़ी संख्या में भक्तजनों ने अपने गुरु की पूजा की। आश्रम के अध्यक्ष श्री स्वामी शुद्ध महेशानंद पुरी महाराज जी ने गुरु पूर्णिमा के विषय में समझाया कि गुरु पूर्णिमा क्यों मनाई जाती है। उन्होंने बताया कि गुरु पूर्णिमा के दिन ही श्री वेदव्यास जी का अवतरण हुआ था। गुरु पूर्णिमा के दिन भगवान शिव ने आदियोगी के रूप में सप्तऋषियों को ज्ञान दिया था और गुरु पूर्णिमा के दिन ही भगवान बुद्ध ने सारनाथ में अपना पहला उपदेश दिया था। इसी दिन से गुरु पूजा मनाने की परंपरा चली आ रही है। ट्रस्ट की महासचिव संत वैरागानंद पुरी रुचि बाई जी की देख रेख में पूरा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के पश्चात् गुरु का लंगर (भंडारे का प्रसाद) आरंभ हुआ। सभी भक्तजनों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में सभी संगत का पूर्ण सहयोग रहा।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
