July 24, 2026
IMG-20260724-WA0118

काशीपुर। काशीपुर बार एसोसिएशन अध्यक्ष गिरिजेश खुल्वे के नेतृत्व में बार एसोसिएशन काशीपुर का शिष्ट मंडल मुख्य न्यायाधीश जस्टिस मनोज गुप्ता, प्रशासनिक न्यायाधीश राकेश थपलियाल, रजिस्ट्रार जनरल योगेश कुमार गुप्ता से मिला। शिष्ट मंडल ने मुख्य न्यायाधीश को अपनी मांगों से अवगत कराया। कहा कि पॉक्सो कोर्ट काशीपुर से संबंधित रिमांड व चार्जशीट काशीपुर कोर्ट में आये। जसपुर, कुंडा थाने से संबंधित पॉक्सो कोर्ट के मुकदमे की सुनवाई भी काशीपुर की अदालत में हो। साथ ही जसपुर से संबंधित दावे जमानत आदि की भी काशीपुर कोर्ट में सुनवाई हो। शिष्ट मंडल में एसोसिएशन अध्यक्ष गिरिजेश खुल्वे, सचिव यशवंत सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष बीसी नौटियाल तथा बार काउंसिल आफ उत्तराखंड के सदस्य वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश नेगी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *