काशीपुर। नगर निगम परिसर में महापौर दीपक बाली और नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट द्वारा आज घर-घर डस्टबिन वितरण अभियान का शुभारंभ करते हुए डस्टबिन वितरण वाहन को झंडी दिखाकर रवाना किया गया। महापौर एवं नगर आयुक्त ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत नगर निगम क्षेत्र के प्रत्येक घर एवं किरायेदार को 2 डस्टबिन (गीला एवं सूखा कूड़ा हेतु) उपलब्ध कराएं जाएगें। डस्टबिन वितरण कार्यक्रम आज वार्ड संख्या एक से शुरू हुआ और प्रतिदिन 1–2 वार्डों में घर-घर जाकर लगभग 80,000 डस्टबिन का वितरण किया जाएगा, ताकि स्वच्छ, सुंदर एवं कचरा पृथक्करण युक्त काशीपुर के निर्माण में सभी नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित हो सके। महापौर दीपक बाली ने कहा कि नगर निगम, काशीपुर को काशी की तरह सजाने और साफ स्वच्छ एवं सुंदर काशीपुर बनाने में निरंतर प्रयत्नशील है और अब लोगों का शहर को साफ रखने में सहयोग भी मिल रहा है लेकिन अभी भी कुछ लोग सड़कों पर कूड़ा डाल रहे हैं। अत: उन लोगों से अनुरोध है कि नगर निगम के सफाई अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें। आज के इस कार्यक्रम में सहायक नगर आयुक्त विनोद लाल, कार्यालय अधीक्षक विकास शर्मा, पार्षद दीपा पाठक, अनिता कांबोज, वैशाली गुप्ता, राशिद फारुकी, संजय शर्मा, सतीश कुमार, कुलदीप शर्मा, बीना नेगी, शशांक गोले, सुरेश सैनी, हनीफ गुडडू, घनश्याम सैनी, सिटी मिशन मैनेजर मोहम्मद जफर, अवनीश चौहान, ईश्वर चंद्र गुप्ता, राजीव अरोरा बच्चू, प्रकाश नेगी, भाव्या पांडे, सुशांत नवीन, मुकेश पाहवा, चौधरी समरपाल सिंह, राजीव परनामी साहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
