July 27, 2026
Screenshot_2026-07-27-14-39-32-99

काशीपुर। काशीपुर में “खाकी” कच्ची शराब पर कहर बनकर टूट रही है। इसी क्रम में कोतवाली आईटीआई के नये कोतवाल मोहन चन्द्र पांडे की टीम ने कच्ची शराब बनाने व बेचने वालों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए कच्ची शराब बनाती 03 भट्टी व शराब बनाने वाले उपकरणों को ध्वस्त कर लगभग 10 हजार लीटर लहन नष्ट किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर अजय गणपति के आदेश पर जनपद में प्रभावी चैकिंग व अवैध मादक पदार्थों की बिक्री व तस्करी करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही किये जाने के संबंध में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक काशीपुर एसके सिंह व क्षेत्राधिकारी काशीपुर प्रशांत कुमार के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली आईटीआई मोहन चन्द्र पांडे के आदेश पर आज कोतवाली आईटीआई पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम छोटी बरखेड़ी में खेतों और बहल्ला नदी के किनारे लगी 03 अवैध कच्ची शराब की भट्टियों, शराब बनाने के उपकरण तथा लगभग 10 हजार लीटर लहन नष्ट कर दिया। पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक रविंद्र सिंह गड़िया,
कां. राजेंद्र जोशी, दीपक जोशी व रमेश बंग्याल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *