रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप में निर्माणाधीन भवन में युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। युवक की हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है। उसके चेहरे पर चोट के निशान मिले है। पुलिस उसकी शिनाख्त के प्रयास कर रही है। शुक्रवार सुबह चामुंडा मंदिर थाना ट्रांजिट कैंप के पास स्थित एक निर्माणाधीन भवन में 35 वर्षीय युवक का शव मिलने की सूचना पर पुलिस हरकत में आ गयी। प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सोलंकी, एसएसआई महेश कांडपाल पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। युवक के चेहरे व सिर पर चोट के निशान पाए गए है। जिसके चलते उसकी हत्या की संभावना व्यक्त की जा रही है। हालांकि पुलिस का मानना है कि संभवतः गिरने से उसके मुंह पर चोट लगी होगी। मृत्यु का कारण पोस्टमार्टम के बाद ही पता लग पाएगा। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मौके से वैज्ञानिक साक्ष्य भी संकलित किए है। युवक के पास से कोई कागज नहीं मिला है जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। पुलिस मृतक की शिनाख्त के लिए इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म पर प्रसारित कर प्रयास में जुटी है।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
