काशीपुर। कोतवाली आईटीआई पुलिस टीम द्वारा दहेज उत्पीड़न के मुकदमे में वांछित एवं न्यूजीलैंड से भारत आए अभियुक्त को इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट नई दिल्ली से गिरफ्तार किया है। 30 जुलाई 2026 को कोतवाली आईटीआई में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 326/2024 धारा: 323/498A/506 भादवि व 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम में वांछित अभियुक्त हरजीत सिंह पुत्र निर्मल सिंह, निवासी बांसखेड़ा कलां, चंदाफार्म, कोतवाली आईटीआई जनपद ऊधम सिंह नगर न्यूजीलैंड से इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट, नई दिल्ली पहुंचा, जहाँ अभियुक्त हरजीत सिंह के विरुद्ध विवेचना के क्रम में 29.09.2025 को Bureau of Immigration, New Delhi द्वारा जारी Look Out Circular (LOC)प्रभावी होने के कारण एयरपोर्ट अथॉरिटी/थाना IGI पुलिस द्वारा उसे हिरासत में लिया गया। सूचना प्राप्त होते ही श्रीमान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली आईटीआई के आदेशानुसार विवेचक म०उ०नि० मीनाक्षी मनराल मय पुलिस टीम के IGI एयरपोर्ट नई दिल्ली पंहुची तथा अभियुक्त हरजीत सिंह उपरोक्त को मय उसके पासपोर्ट के साथ कब्जे पुलिस लिया गया व ह्स्वकायदा कोतवाली हाज़ा लाया गया। अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक/न्यायिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस टीम में म० उ० नि० मीनाक्षी मनराल, कानि० विजय डसीला व पीआरडी अनिल कुमार थे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
