August 1, 2026
IMG_20260801_141628

काशीपुर। बाजपुर रोड स्थित सत्येंद्र चंद्र गुड़िया लॉ कॉलेज के बीबीएएलएलबी पाठ्यक्रम के अंतिम वर्ष का परीक्षा परिणाम उत्साहवर्धक और विधि स्नातक के व्यावसायिक पाठ्यक्रम के साथ संयुक्त होने पर परिणामों की रूपरेखा बहुत ही उत्कृष्ट रही, पुनः बालिकाओं का वर्चस्व स्थापित हुआ और उन्होंने साबित किया कि जब भी उन्हें अवसर मिलेगा वह अपने समग्र शक्ति को एकाग्र करके हमेशा सबसे बेहतरीन परिणाम देती रहेगी जो समाज में सुखद भविष्य का परिचायक है। सत्येंद्र चंद्र गुड़िया लॉ कॉलेज के रजिस्ट्रार डॉक्टर सुधीर कुमार दुबे ने बताया कि पूर्व की भांति इस बार भी बालिकाओं ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर अपना आधिपत्य बनाए रखा इस बार प्रथम स्थान पर आने वाली आकांक्षा पुत्री मोहन चंद्र ने 82.75% अंक प्राप्त किया एवं संध्या पुत्री जयप्रकाश ने 81.32 प्रतिशत, और जसलीन कौर सैनी पुत्री कुलवंत सिंह सैनी 80.56% अंक प्राप्त कर क्रमशः द्वितीय में तृतीय स्थान प्राप्त किया , जो बालिकाओं के परिश्रम की निरंतरता को दर्शाता है वर्ष 2017-18 से लॉ कॉलेज में बीबीएएलएलबी पाठ्यक्रम आरंभ हुआ तब से अब तक विश्वविद्यालय स्तर पर अनवरत रूप से लगातार प्रथम 10 छात्र-छात्राओं में सत्येंद्र चंद्र गुड़िया लॉ कॉलेज के 5 से 6 छात्रा- छात्राओं ने प्रत्येक बार अपने को विश्वविद्यालय की वरीयता सूची में स्थापित किया है जो अत्यंत सराहनीय है। छात्राओं की इस विशेष उपलब्धि पर संस्थान की चेयरमैन श्रीमती विमला गुड़िया, समस्त प्रबंध समिति, निदेशकगण, प्राचार्य फैकल्टी एवं समस्त स्टाफ ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *