काशीपुर। चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय के बी.एड. चतुर्थ सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम में छात्राओं ने परिश्रम अनुशासन एवं निरंतर अध्ययन के बल पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं में रिया शर्मा ने 82 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, अनुप्रिया सक्सैना एवं हितांशी ने 79.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान एवं प्रीति शर्मा ने 79.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। महाविद्यालय की प्राचार्या डाॅ. दीपिका आत्रेय, बी.एड. विभागाध्यक्ष डाॅ. नवनीत कुमार सिंह एवं समस्त प्रवक्ताओं ने ने छात्राओं को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह उनकी लगन, शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। हम सभी सफल छात्राओं को हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं। आशा है कि वे भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट उपलब्धियां प्राप्त कर अपने परिवार, संस्थान एवं समाज का नाम रोशन करेंगी।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
