काशीपुर। आपरेशन प्रहार के तहत काशीपुर पुलिस द्वारा वाहन चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर ठाकुरद्वारा देहात के शातिर चोर को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार किया गया है। बीती 11 अगस्त को मौ. रऊफ पुत्र मौ. उमर निवासी पटेल नगर काशीपुर के द्वारा कोतवाली काशीपुर में तहरीर देकर बताया गया कि उसकी स्प्लेंडर बाइक (नंबर यूके 18 एच-1082) उसके घर के बाहर से अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई है। पुलिस ने धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत अज्ञात के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया। वाहन चोरी की घटना को गम्भीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंह नगर द्वारा टीम का गठन कर वाहन चोरी की घटनाओं का अनावरण करने हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये। जिसके क्रम में पुलिस अधीक्षक काशीपुर एवं क्षेत्राधिकारी काशीपुर के निर्देशन एवं पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक काशीपुर के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया। अनावरण हेतु गठित टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास के क्षेत्रो के सीसीटीवी कैमरों को खंगालने के अतिरिक्त मैनुअल पुलिसिंग के आधार पर बुधवार को पुलिस टीम के द्वारा दौराने चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन के मुखबिर खास की सूचना पर ढकिया गुलाबो से आगे फ्लाईओवर के नीचे से गुड्डू पुत्र जाबिर निवासी किशनपुर गामड़ी थाना ठाकुरद्वारा जनपद मुरादाबाद उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गयी बाइक बरामद कर वाहन चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर अनावरण किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक हेमचंद्र तिवारी, कांस्टेबल राजेंद्र कुमार व ताराचंद्र थे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
