August 15, 2026
IMG_20260815_195452

काशीपुर। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारती नवचेतना सांस्कृतिक समिति द्वारा महाराणा प्रताप चौक, फ्लाईओवर के नीचे सार्वजनिक सामूहिक राष्ट्रगान कार्यक्रम का द्वितीय आयोजन आज दोपहर 12:30 बजे किया गया। इस कार्यक्रम में काशीपुर शहर के विभिन्न वर्गों के नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और राष्ट्र के प्रति अपनी एकजुटता एवं देशभक्ति का संदेश दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य राजनीति, धर्म, जाति और व्यक्तिगत स्वार्थों से ऊपर उठकर देश के सम्मान में नागरिकों को एक मंच पर एकत्रित करना रहा। कार्यक्रम के दौरान जब सभी लोग एक साथ खड़े होकर राष्ट्रगान में शामिल हुए तो पूरा वातावरण देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत हो गया। शहर के सामाजिक, राजनीतिक, व्यापारिक एवं अन्य क्षेत्रों से जुड़े लोगों के साथ-साथ आम नागरिकों ने भी सामूहिक राष्ट्रगान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उल्लेखनीय है कि भारती नवचेतना सांस्कृतिक समिति की ओर से नागरिकों से आह्वान किया गया था कि स्वतंत्रता दिवस के इस ऐतिहासिक अवसर पर सभी मतभेदों को पीछे छोड़कर भारत के सम्मान में एक स्थान पर एकत्रित हों और एक स्वर में राष्ट्रगान गाकर देश की एकता एवं अखंडता का संदेश दें। इस आह्वान का व्यापक प्रभाव कार्यक्रम में देखने को मिला और बड़ी संख्या में काशीपुरवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। तिरंगे के सम्मान और राष्ट्रगान के प्रति लोगों की प्रतिबद्धता ने कार्यक्रम को भावनात्मक एवं गौरवपूर्ण बना दिया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के योगदान को याद करने तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत करने का दिन है। उन्होंने कहा कि भारत की वास्तविक शक्ति उसकी विविधता में एकता है और नागरिकों को आपसी मतभेदों से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए। कार्यक्रम में कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अलका पाल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अरुण चौहान, अनुपम शर्मा, मनोज जोशी एडवोकेट, मुशर्रफ हुसैन, विमल गुड़िया, कल्पना गुड़िया, डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय, रोशनी बेगम, निशित गुड़िया, संदीप सहगल एडवोकेट, महेंद्र लोहिया, दीपक गुप्ता, शैलेंद्र मिश्रा एडवोकेट हरीश कुमार सिंह एडवोकेट, उमेश जोशी एडवोकेट, राजेश शर्मा एडवोकेट, सौरभ शर्मा एडवोकेट, महेंद्र बेदी, जितेंद्र सरस्वती, मयंक शर्मा, मंसूर अली मंसूरी, डॉ. रमेश कश्यप, मंसूर मेफेयर, आदि मुख्यतः उपस्थित रहे।‌ भारती नवचेतना सांस्कृतिक समिति अध्यक्ष अपूर्व मेहरोत्रा एवं सचिव विकल्प गुड़िया ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *