काशीपुर। उदयराज हिंदू इंटर कालेज में 80 वां स्वतंत्रता दिवस अत्यंत हर्षोल्लास से मनाया गया। कालेज प्रबंधक शिवनंदन प्रसाद अग्रवाल समेत अतिथिगण ने ध्वजारोहण कर देश के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करती और सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कालेज के छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। साथ ही कालेज प्रबंधन एवं समाजसेवियों द्वारा मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया गया।इस दौरान कालेज समिति उपाध्यक्ष हिमांशु गर्ग, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल सर्राफ, प्रधानाचार्य बृजेश कुमार गुप्ता, नरेंद्र चंद सिंह बाबा, उपमंत्री संजय अग्रवाल, समिति सदस्य अभिषेक गोयल, राजीव अग्रवाल, पूर्व प्रधानाचार्य एलपी गहतोड़ी, प्रदेश भाजपा लघु प्रकोष्ठ सहसंयोजक ईश्वर चंद्र गुप्ता, जेपी अग्रवाल, वीरभूमि यूनाइटेड होम्स के एमडी राजीव गुप्ता, मेजर मुनीशकांत शर्मा, डॉ. रोहित शर्मा, महेश चंद्र आर्या, कौशलेश गुप्ता, मनोज शर्मा, विजय पाल सिंह, मनोज विश्नोई समेत शिक्षकगण एवं छात्र मौजूद रहे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
