काशीपुर। विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने आज मुख्यमन्त्री विवेकाधीन कोष से प्राप्त कुल एक लाख रुपये के 4 चैकों का वितरण किया। श्री चीमा ने बताया कि लाभान्वितों में श्री रघुवीर पुत्र स्व. रामकिशोर निवासी बांसखेड़ा खुर्द को 25 हजार, श्रीमती पूनम शर्मा पत्नी स्व. अभिमन्यु शर्मा निवासी साईधाम कॉलोनी, काशीपुर को 20 हजार, पुत्री की शादी मद में व श्रीमती ममता पत्नी स्व. शिवराज निवासी धनौरी पट्टी, गीता कॉलोनी, काशीपुर को 30 हजार, आजीविका मद में एवं राहुल यादव पुत्र गणेश यादव निवासी मौहल्ला थानासाबिक, काशीपुर को 25 हजार, अग्निकाण्ड मद में दिया गया है। विधायक चीमा ने कहा कि जरूरतमंद परिवार को आर्थिक तंगी के समय जो भी राशि मिल जाए उससे उसको थोड़ा सहारा जरूर मिलता है। ऐसे लोगों को सरकार के स्तर से मिलने वाली हरसम्भव सहायता दिलाए जाने हेतु उनका प्रयास जारी रहेगा।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
