August 26, 2026
IMG-20260825-WA0170

काशीपुर। एसआईआर में विसंगतियों और आपत्तियों के निस्तारण को लेकर आज मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काशीपुर तहसील परिसर में भाजपा सरकार और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तहसीलदार कार्यालय के सामने धरना दिया और लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाया। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता तहसील परिसर पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन पर आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के इशारे पर स्थानीय प्रशासन एसआईआर की विसंगतियों और आपत्तियों के निस्तारण में लापरवाही बरत रहा है। उनका कहना था कि प्रशासनिक अधिकारी लोगों की शिकायतों का जवाब देने को तैयार नहीं हैं।
कांग्रेसी नेताओं ने आरोप लगाया कि अधिकारी एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालकर मतदाताओं को सुनियोजित रणनीति के तहत मतदान के अधिकार से वंचित करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में किसी को भी मतदान के अधिकार से नहीं रोका जा सकता, लेकिन स्थानीय प्रशासन के रवैये से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि वह भाजपा की इकाई के रूप में काम कर रहा है। कार्यक्रम में पूर्व महानगर अध्यक्ष एडवोकेट संदीप सहगल, मुशर्रफ हुसैन, जितेंद्र सरस्वती, इंदू मान, सारिम सैफी, संजीव शर्मा, अर्पित मेहरोत्रा, विनोद होंडा, त्रिलोक सिंह अधिकारी, परम सिद्धू, अरुण चौहान, शादान इकबाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *