August 26, 2026
IMG-20260825-WA0169

काशीपुर। देश में बढ़ती महंगाई, छात्र-छात्राओं के कथित उत्पीड़न और केंद्रीय गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व के आहवान पर पर युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष सारिम सैफी के नेतृत्व में मंगलवार दोपहर यहां महाराणा प्रताप चौक पर जोरदार प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम जनता का घरेलू बजट प्रभावित हो रहा है। उन्होंने चीनी समेत रोजमर्रा की वस्तुओं की बढ़ती कीमतों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इससे रसोई का खर्च लगातार बढ़ रहा है और आम लोगों पर आर्थिक दबाव बढ़ रहा है।‌ युवा कांग्रेस नेताओं ने छात्र-छात्राओं से जुड़े मामलों को लेकर भी केंद्र सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकार को विद्यार्थियों के हितों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग भी उठाई। कार्यक्रम में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अलका पाल, अरुण चौहान, एडवोकेट संदीप सहगल, मुशर्रफ हुसैन, त्रिलोक सिंह अधिकारी, रवि ढींगरा, जफर मुन्ना आदि कांग्रेसी मुख्यतः उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *